Radek Stepanek becomes new coach of serbia tennis star Novak Djokovic -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:42 am
Location
Advertisement

अब पूर्व टेनिस स्टार रादेक स्तेपानेक से कोचिंग लेंगे नोवाक जोकोविक

khaskhabar.com : शनिवार, 02 दिसम्बर 2017 12:42 PM (IST)
अब पूर्व टेनिस स्टार रादेक स्तेपानेक से कोचिंग लेंगे नोवाक जोकोविक
बेलग्रेड। सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने चेक गणराज्य के रादेक स्तेपानेक को अपने नए कोच के रूप में नियुक्त किया है। 30 वर्षीय खिलाड़ी ने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी। जोकोविक ने ट्वीट किया, जोकोविक टीम में एक नया आधिकारिक सदस्य शामिल हुआ है।

स्तेपानेक का टीम में स्वागत करें। अगले सीजन और आगामी टूर्नामेंटों की तैयारी कर रहे जोकोविक मोंटे कार्लो में कुछ दिनों बाद स्तेपानेक के साथ अपने प्रशिक्षण की शुरुआत करेंगे। कोहनी की चोट के कारण सर्बियाई खिलाड़ी टेनिस जगत से बाहर थे।

जोकोविक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक संदेश में कहा, स्तेपानेक टूर पर मेरे करीबी दोस्तों में से एक रहे हैं और उनकी प्रतिबद्धता तथा खेल के प्रति उनके प्यार से मैं हमेशा प्रभावित रहा हूं। 37 साल की उम्र में संन्यास लेना टेनिस के प्रति उनके प्यार को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement