Pro Kabaddi League : Tamil Thalaivas takes revenge from U Mumba-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:10 am
Location
Advertisement

PKL-5 : अजय के 500 रेड अंक, थलाइवाज ने मुंबई से लिया बदला

khaskhabar.com : बुधवार, 11 अक्टूबर 2017 12:22 PM (IST)
PKL-5 : अजय के 500 रेड अंक, थलाइवाज ने मुंबई से लिया बदला
जयपुर। अंतिम 35 सैकंड में कप्तान अजय ठाकुर के दमदार खेल के बल पर सवाई मानसिंह स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मैच में तमिल थलाइवाज ने यू-मुंबा को मात दी। इंटरजोनल वाइल्ड कार्ड मैच में थलाइवाज ने मुंबई को 38-25 से मात दी। इस मैच में अजय ने 15 रेड अंक हासिल करने के साथ लीग में अपने 500 रेड अंक भी पूरे कर लिए।

वह लीग में 500 रेड अंक लेने वाले खिलाडिय़ों की सूची में तेलुगू टाइटंस के कप्तान राहुल चौधरी के साथ शामिल हो गए हैं। पिछले मैच में मिली हार का बदला को ध्यान में रखते हुए इस मैच में अच्छी शुरुआत करते हुए थलाइवाज ने कप्तान और अनुभवी रेडर अजय के दम पर मैच की शुरुआत के पांच मिनट में ही 7-3 से बढ़त ले ली।

मुंबई ऑलआउट के कगार पर थी, लेकिन पाले में अकेले बचे दर्शन कादियान ने सुपर रेड मारने के साथ ही थलाइवाज की बनाई इस बढ़त को खत्म कर दिया। इसके बाद श्रीकांत जाधव की सफल रेड और अपने डिफेंस के दम पर दो अंक लेते हुए मुंबई ने थलाइवाज को पीछे कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement