Phil Foden is the youngster player to ever start in the Champions League-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:52 am
Location
Advertisement

चैंपियंस लीग में खेलने वाले इंग्लैंड के सबसे युवा खिलाड़ी बने फोडेन

khaskhabar.com : गुरुवार, 07 दिसम्बर 2017 6:09 PM (IST)
चैंपियंस लीग में खेलने वाले इंग्लैंड के सबसे युवा खिलाड़ी बने फोडेन
दोनेत्स्क (यूक्रेन)। फीफा अंडर-17 विश्व कप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने वाले फिल फोडेन चैम्पियंस लीग में खेलने वाले इंग्लैंड के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। बीबीसी स्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार, फोडेन ने बुधवार को लीग मैच में शाख्तार दोनेत्स्क के खिलाफ मैनचेस्टर सिटी का प्रतिनिधित्व किया।

इस मैच में दोनेत्स्क ने सिटी को 2-1 से मात दी थी। फोडेन ने 17 साल और 192 दिनों की उम्र में चैम्पियंस लीग में पदार्पण किया है। इस क्रम में उन्होंने चेल्सी के खिलाड़ी जोश मेकाहरेन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। फोडेन अगले साल मई में 18 साल के हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement