Advertisement
टेनिस : शंघाई मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंचे नडाल
शंघाई (चीन)। स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त नडाल ने पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में ग्रिगोर दिमित्रोव को मात दी।
स्पेनिश खिलाड़ी नडाल ने दिमित्रोव को दो घंटे 35 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 6-7 (4-7), 6-4 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। यह उनकी लगातार 15वीं जीत है।
नडाल ने अपने करियर में अब तक शंघाई मास्टर्स का खिताब नहीं जीता है। सेमीफाइनल में उनका सामना मारिन सिलिक से होगा।
इसके अलावा, ब्रिटेन के खिलाड़ी जेमी मरे और ब्राजील के खिलाड़ी ब्रूनो सोआरेस की जोड़ी ने पुरुष युगल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने रावेन क्लासेन और राजीव राम की जोड़ी को क्वार्टर फाइनल में 6-1, 7-6 (8-6) से मात दी।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
खेल
Advertisement