IOA assures, Will try to keep shooting in Commonwealth Games-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 12:49 pm
Location
Advertisement

राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी को कायम रखने की होगी कोशिश : IOA

khaskhabar.com : मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018 12:24 PM (IST)
राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी को कायम रखने की होगी कोशिश : IOA
नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के 2022 के संस्करण में निशानेबाजी स्पर्धा को हटाए जाने की आशंका की चिंता पर भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के महासचिव राजीव मेहता ने सोमवार को कहा कि इस खेल को राष्ट्रमंडल खेलों में आगे भी बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। भारत के लिए एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों जैसे बड़े टूर्नामेंटों में निशानेबाजी अहम खेलों में से एक है।

पिछली बार 2014 में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय निशानेबाजों ने चार स्वर्ण, नौ रजत और चार कांस्य पदक जीते थे। भारतीय खिलाडिय़ों के लिए स्वर्ण पदक जीतने की चाह में कुश्ती के बाद निशानेबाजी दूसरा बड़ा खेल है।

राजधानी दिल्ली में सोमवार को आयोजित एक समारोह में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मेहता ने कहा कि आईओए 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी को बरकरार रखने के लिए हर भरसक प्रयास करेगा। मेहता ने कहा, अप्रैल के पहले सप्ताह में होने वाली राष्ट्रमंडल संघ की बैठक में हम इस मुद्दे पर जोर देंगे। हमें निश्चित तौर पर इस मद्दे को लेकर चिंता है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement