Indian golfer Gaganjeet Bhullar won macau open-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 5:43 pm
Location
Advertisement

भारतीय गोल्फर भुल्लर ने जीता मकाउ ओपन, बने तीसरे खिलाड़ी

khaskhabar.com : रविवार, 22 अक्टूबर 2017 5:34 PM (IST)
भारतीय गोल्फर भुल्लर ने जीता मकाउ ओपन, बने तीसरे खिलाड़ी
मकाउ। भारतीय गोल्फ खिलाड़ी गगनजीत भुल्लर ने तीन अंडर पार 68 का स्कोर करके मकाउ ओपन का खिताब जीता। भुल्लर ने रविवार को अपने करियर में दूसरी बार इस टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल की है। भारत के 29 वर्षीय खिलाड़ी भुल्लर ने सात बर्डी और दो बोगी मारी। इस दौरान उन्होंने एक डबल बोगी भी मारी, जिसके तहत उन्होंने 13 अंडर पार 271 का स्कोर हासिल किया।

यह एशियाई टूर पर उनकी आठवीं जीत है। इस टूर्नामेंट में खिताबी जीत के साथ ही भुल्लर ने 90,000 डॉलर की पुरस्कार राशि भी हासिल की है और वे इस मकाउ ओपन को दो बार जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

इससे पहले आस्ट्रेलिया के स्कॉट हेंड (2013, 2015) और चीन के झांग लियान वेई (2001, 2002) ने दो बार टूर्नामेंट में खिताबी जीत हासिल की। भुल्लर ने इसे साल 1998 में पहली बार जीता था। मकाउ ओपन में भारत के अजीतेश संधु ने भी अच्छा प्रदर्शन कर संयुक्त रूप से दूसरा और राशिद खान ने पांचवां स्थान हासिल किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement