Dipa Karmakar hopes, Aruna Reddy can win gold at Commonwealth Games in Australia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 10:11 am
Location
Advertisement

विश्व कप में कांस्य जीतने वालीं अरुणा के लिए दीपा ने कहा ऐसा

khaskhabar.com : मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018 11:57 AM (IST)
विश्व कप में कांस्य जीतने वालीं अरुणा के लिए दीपा ने कहा ऐसा
नई दिल्ली। जिमनास्टिक विश्व कप में कांस्य पदक हासिल कर देश को गौरवांवित करने वाली भारतीय महिला जिमनास्ट अरुणा बुद्दा रेड्डी की प्रशंसा करते हुए दीपा करमाकर ने कहा कि अरुणा में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने की क्षमता है। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में अप्रैल में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन होगा। अरुणा ने जिमनास्टिक विश्व कप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट होने का इतिहास रचा।

राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भारत की झोली में यह पदक आया है। ऐसे में अरुणा से देशवासियों की उम्मीदें अधिक हो गई हैं। रियो ओलम्पिक में चौथा स्थान हासिल करने वाली दीपा के साथ ही अरुणा प्रशिक्षण करती हैं। दीपा ने कहा, मैं इस पदक से काफी खुश हूं। अरुणा का प्रदर्शन काफी अच्छा था।

मैंने 2011 से ही उनके साथ प्रशिक्षण किया है और 2014 से 2017 तक हम साथ ही रहते थे। उन्होंने कहा, वह अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपनी कड़ी मेहनत पर भरोसा रखने वाली अरुणा में पदक जीतने की भूख है। इस विश्व कप से पहले वह प्रशिक्षण के लिए विदेश गई थीं। उनके लिए विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने का सही मौका था और उन्होंने ऐसा किया भी।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement