Davis Cup Tennis Tournament : France beat Belgium to clinch title-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:04 am
Location
Advertisement

डेविस कप : फ्रांस 10वीं बार चैंपियन, 16 साल बाद जीता खिताब

khaskhabar.com : सोमवार, 27 नवम्बर 2017 6:26 PM (IST)
डेविस कप : फ्रांस 10वीं बार चैंपियन, 16 साल बाद जीता खिताब
लाइले (फ्रांस)। फ्रांस के टेनिस खिलाडिय़ों ने जोरदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने देश को 16 साल बाद प्रतिष्ठित टूर्नामेंट डेविस कप का खिताब दिला दिया। फ्रांस ने फाइनल में बेल्जियम को 3-2 से मात दी। फ्रांस 10वीं बार यह ट्रॉफी चूमने में सफल रहा।

फ्रांस ने इससे पहले वर्ष 2001 में खिताब जीता था। इसके बाद उसे 2002, 2010 और 2014 में उप विजेता की ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा। दूसरी ओर, बेल्जियम तीसरी बार फाइनल में पहुंचा था। इससे पहले 1904 और 2015 में उसने फाइनल तक का सफर तय किया था। फ्रांस के लुकास पाउले ने निर्णायक मुकाबले में बेल्जियम के स्टीव डारसिस को सीधे सेटों में 6-3, 6-1, 6-0 से मात दे टीम को खिताब दिलाया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement