British tennis star Andy Murray splits with coach Ivan Lendl for second time-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 2:35 pm
Location
Advertisement

ब्रिटिश टेनिस स्टार एंडी मरे की कोच इवान लेंडल के साथ जोड़ी टूटी

khaskhabar.com : शनिवार, 18 नवम्बर 2017 6:28 PM (IST)
ब्रिटिश टेनिस स्टार एंडी मरे की कोच इवान लेंडल के साथ जोड़ी टूटी
लंदन। ब्रिटेन के टेनिस स्टार एंडी मरे और उनके कोच पूर्व दिग्गज इवान लेंडल की जोड़ी एक बार फिर टूट गई है। मरे ने लेंडल से दूसरी बार अलग होने का ऐलान करते हुए कहा कि अब उनकी नजरें अगले सत्र के लिए पूरी तरह से फिटनेस हासिल करने पर टिकी हैं। 30 साल के मरे ने अपने सभी ग्रैंडस्लैम खिताब लेंडल के मार्गदर्शन में जीते हैं।

उन्होंने लेंडल के साथ दूसरे कार्यकाल के दौरान पिछले साल अपना दूसरा विंबलडन तथा एक और ओलंपिक खिताब जीता। लेंडल के साथ दो साझेदारियों के दौरान मरे ने तीन ग्रैंडस्लैम, दो ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते और रोजर फेडरर, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविक जैसे दिग्गजों को पछाडकऱ दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी भी बने। हालांकि मरे इस समय टॉप-10 की सूची से भी बाहर हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement