Asian Airgun Championship : Saurabh Chaudhary and Manu Bhaker qualifies for youth olympic-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:43 pm
Location
Advertisement

एशियन चैंपियनशिप में चमके सौरव-मनु, किया इसके लिए क्वालीफाई

khaskhabar.com : मंगलवार, 12 दिसम्बर 2017 12:36 PM (IST)
एशियन चैंपियनशिप में चमके सौरव-मनु, किया इसके लिए क्वालीफाई
वाको सिटी (जापान)। भारत के निशानेबाजों ने यहां जारी एशियन एअरगन चैम्पियनशिप में सोमवार को चमकदार प्रदर्शन किया। सौरव चौधरी और महिला निशानेबाज मनु भाकेर ने अच्छे प्रदर्शन के दम पर ब्यूनस आयर्स में होने वाले 2018 यूथ ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया। सौरव ने व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में स्वर्ण जीता।

वे 10 मीटर एअर पिस्टल स्पर्धा में पहले स्थान पर रहे जबकि मनु ने महिलाओं की 10 मीटर एअर पिस्टल स्पर्धा में रजत जीता। इन दोनों के अच्छे खेल की बदौलत भारत ने अंतिम दिन अपने खाते में कुछ और पदक डाले। भारत की ओर से जूनियर महिला 10 मीटर एअर पिस्टल टीम स्पर्धा में एक कांस्य जीता गया।

37 सदस्यीय भारतीय दल ने इस प्रतियोगिता में कुल छह स्वर्ण, आठ रजत और सात कांस्य पदक जीते। यूथ ओलम्पिक के लिए 14 में से चार एशियाई कोटे पर भारतीय निशानेबाजों ने कब्जा किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement