Youths murder Attack to ax , Enter the case three people of village-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:07 pm
Location
Advertisement

युवक की कुल्हाड़ी के वार से हत्या, तीन लोगों पर केस दर्ज

khaskhabar.com : शनिवार, 10 जून 2017 12:09 PM (IST)
युवक की कुल्हाड़ी के वार से हत्या, तीन लोगों पर केस दर्ज
रेवाड़ी। एक युवक की कुल्हाड़ी से वारकर निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। पडोसी युवकों पर इस युवक की हत्या का आरोप है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव राजगढ़ में 24 वर्षीय अमर सिंह अपने पड़ोस में रहने वाली महिला से बातचीत कर रहा था तभी महिला के परिवार से आकाश और रविन्द्र कुल्हाड़ी और रॉड लेकर आए। उनको आता देखकर अमर सिंह खेतों की तरफ भाग गया। पीछे-पीछे अमर सिंह के परिवार के लोग भी खेतों में पहुंच गए, लेकिन तब तक आकाश और रविन्द्र ने अमर सिंह को मौत के घाट उतार दिया।
वारदात की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर पडोसी महिला, रविन्द्र और आकाश के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है की वारदात के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नही है। फिलहाल जानकारी मिली है कि युवक पडोसी महिला से बातचीत कर रहा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement