Yamuna was drinking water in the canal, suddenly it happened ...-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 3:32 pm
Location
Advertisement

यमुना नहर में पानी पीने उतरे थे, अचानक यह हो गया...

khaskhabar.com : सोमवार, 08 मई 2017 3:03 PM (IST)
यमुना नहर में पानी पीने उतरे थे, अचानक यह हो गया...
यमुनानगर। यमुना नहर में हथिनीकुंड बैराज के पास दो युवकों की डूबने से माैत हो गई। चार युवक नहर के पास पानी पीने गए थे। इसी दौरान एक युवक बह गया। उसे बचाने नहर में उसक दो साथी कूद गए। दो युवक पानी की तेज धारा में बह गए अौर उनकी मौत हो गई। तीसरे युवक ने किसी तरह अपनी जान बचाई। डूबे युवकों के शव लोगों ने नहर से बाहर निकाला।

बताया जाता है कि चार युवक हथिनीकुंड बैराज के पास से गुजर रहे थे। वे पानी पीने यमुना नहर के पास पहुंचे। वे पानी पी रहे थे कि इसी दौरान एक युवक का पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। उसे नहर में ब‍हता देख बचाने के एक युवक ने अपना हाथ उसकी ओर बढ़ाया, लेकिन वह भी नहर में गिर गया और बहने लगा।

दोनों को बहता देख एक अन्‍य युवक ने उन्‍हें बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। लेकिन, दोनों युवक नहर में डूब गए। दोनों को बचाने नहर में कूदे युवक ने किसी तरह अपनी जान बचाई। डूबे युवकों की उम्र 18 से 20 वर्ष के करीब है। दोनों युवक उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहनेवाले थे। इनमें से एक युवक बेहट का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement