Worker dies falling over 60 feet high boiler in Suratgarh thermal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:09 pm
Location
Advertisement

सूरतगढ़ थर्मल में 60 फीट ऊंचे बायलर से गिरकर श्रमिक की मौत

khaskhabar.com : बुधवार, 13 दिसम्बर 2017 12:11 PM (IST)
सूरतगढ़ थर्मल में 60 फीट ऊंचे बायलर से गिरकर श्रमिक की मौत
सूरतगढ़। थर्मल परियोजना की 7 और 8 नंबर क्रिटिकल इकाई के 60 फीट ऊंचे बॉयलर से गिरकर मंगलवार को एक श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक को वहां काम कर रहे पॉवर मैक कंपनी के कर्मचारी एंबुलेंस में ट्रोमा सेंटर लेकर आएं। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार मृतक कृष्ण गोदारा (26) पुत्र ढुंकलराम गोदारा निवासी भोजूसर का रहने वाला था। मृतक कृष्ण सुबह थर्मल की 7 व 8 क्रिटिकल इकाई में कार्य करने के लिए गया हुआ था, कि क्रिटिकल इकाइयों के बॉयलर पर करीब 60 फीट ऊंचाई पर कार्य करते समय कृष्ण का पैर फिसल गया। इतनी ऊंचाई से जमीन पर गिरने से कृष्ण गंभीर रुप से घायल हो गया। सरकारी अस्पताल लाते समय उसने दम तोड़ दिया। मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया जहां परिजनों के सुबह पहुंचने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी।

मृतक की 2 साल पहले ही शादी हुई थी उसकी पत्नी गर्भवती भी बताई गई है। घटना की सूचना मिलने पर पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मील सहित अन्य लोग सरकारी अस्पताल पहुंचे। वहीं पॉवरमैक अधिकारियों का कहना है कि कृष्ण कुमार कंपनी में काम नहीं करता था। वो अपने निजी कार्य के लिए क्रिटिकल इकाई में आया हुआ था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement