Women police commandos guard bridge repair work in Naxal area hit Bijapur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 5:42 pm
Location
Advertisement

महिला कमांडोज की मदद से 15 दिन में बनकर तैयार हुआ बरसों पहले टूटा पुल

khaskhabar.com : शनिवार, 02 सितम्बर 2017 4:17 PM (IST)
महिला कमांडोज की मदद से 15 दिन में बनकर तैयार हुआ बरसों पहले टूटा पुल
बीजापुर। नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बरसों पहले टूटा पुल महिला कमांडोज की मदद से 15 दिन में बनकर तैयार हो गया है। इस पुल के बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों की परेशानियां दूर हो जाएगी। इस पुल को बनाने में महिला कमांडोज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह पुल 11 साल पहले नक्सली घटना के दौरान टूटा था, जिसे अब फिर से तैयार कर लिया गया है। पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद सुरक्षा बलों ने इसे फिर से बनाने का बीड़ा उठाया था।

पुल के निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए डीआरजी के साथ 30 महिला कमांडोज के दस्ते को चुना गया। यह दस्ता नक्सल विरोधी अभियान में पारंगत है और इन कमांडोज को गांव में बन रहे पुल की सुरक्षा में तैनात कर दिया गया। 31 अगस्त को पुल निर्माण का कार्य पूरा हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर महिला कमांडोज आत्मसमर्पित नक्सली हैं, जो यहां के दुर्गम इलाके और घने जंगलों से अच्छी तरह से परिचित हैं। इन महिला कमांडो को नक्सलियों के खिलाफ व्यापक प्रशिक्षण दिया गया है और वे आधुनिक हथियारों से लैस हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement