women and child development activities showing Golden Dimension in Rajasthan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 8:51 pm
Location
Advertisement

राजस्थान में महिला एवं बाल विकास गतिविधियां दर्शा रही हैं सुनहरे आयाम

khaskhabar.com : सोमवार, 27 नवम्बर 2017 2:39 PM (IST)
राजस्थान में महिला एवं बाल विकास गतिविधियां दर्शा रही हैं सुनहरे आयाम
भीलवाड़ा/जयपुर। महिलाओं और बच्चों के विकास तथा बहुआयामी उत्थान की दिशा में प्रदेश में व्यापक पैमाने पर कई प्रकार की गतिविधियों का संचालन हो रहा है। राज्य सरकार ने इस क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं, अभियानों और नवाचारों का बेहतर क्रियान्वयन किया है और इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की पहल और मंशा के अनुरूप प्रदेश में महिला एवं बाल विकास से संबंधित गतिविधियों के प्रभावी संचालन और सभी जरूरतमन्द महिलाओं के कल्याण तथा बच्चों के भविष्य को संवारने की दिशा में जो अनथक प्रयास हो रहे हैं उन्हीं का परिणाम है कि प्रदेश में महिला और बाल विकास का क्षेत्र निरन्तर नई उपलब्धियां छूता जा रहा है।

प्रदेश के भीलवाड़ा जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा इससे जुड़ी हुई संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों और इस क्षेत्र में कार्यरत अनुभवियों के सहयोग, समन्वय और साझे प्रयासों से बेहतर माहौल है और महिलाओं तथा बच्चों के सर्वांगीण उत्थान की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल होती जा रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement