Woman gave birth to 4 children-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:25 pm
Location
Advertisement

महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया

khaskhabar.com : सोमवार, 14 अगस्त 2017 1:49 PM (IST)
महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया
अमृतसर। शहर में एक निजी अस्पताल में एक 31 वर्षीय महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया है। महिला की पहले 2 बेटियां हैं। आज डिलीवरी के बाद 4 बच्चों में 3 लड़के व एक लड़की का जन्म हुआ है। बाबा बकाला के गांव नजीरपुरा निवासी अवतार सिंह की पत्नी कुलदीप कौर ने डिलीवरी के बाद 4 बच्चों को जन्म दिया है। शनिवार को कुलदीप को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। रविवार को डॉक्टरों ने कुलदीप का अल्ट्रासाऊंड किया तो उसके गर्भाशय में एक से ज्यादा शिशु पाए गए। डॉक्टरों ने तत्काल आपरेशन किया। महिला ने एक के बाद एक 4 बच्चों को जन्म दिया। कुलदीप कौर पहले से 2 बेटियों की मां है। भगवान ने आज उसकी मुराद पूरी कर दी। एक साथ 3 बेटों और एक बेटी का जन्म होने पर परिवार की खुशी का पारावार नहीं रहा। कुलदीप के पति अवतार स्ंिाह ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पेट पालता है। यह खुशी की बात है कि 3 लड़के हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement