Woman dies due to falling from under construction building in kota-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 6:27 pm
Location
Advertisement

निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरने से घायल महिला मजदूर की मौत

khaskhabar.com : सोमवार, 19 फ़रवरी 2018 3:27 PM (IST)
निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरने से घायल महिला मजदूर की मौत
कोटा। निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करते समय घायल महिला मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका गीता बाई बाउड़ी खेड़ा की निवासी थी जो कोटा में रहकर मजदूरी का काम करती थी। हादसे से गुस्साए परिजन मोर्चरी के बाहर मुआवजे की मांग को लेकर अड़ गए। पुलिस की समझाइश पर परिजन शांत हुए।

जानकारी के मुताबिक गीता बाई अपनी बहन के साथ सिटी मॉल के सामने बघेरवाल ग्रुप की बिल्डिंग में काम कर रही थी। पानी भराव होने से उसका पैर फिसल गया और वह लिफ्ट में नीचे गिर गई। जिसके बाद परिजनो ने घायलवस्था में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया।

परिजनों का आरोप हैं कि निर्माधीन स्थल पर सुरक्षा के कोई प्रबंघ नही थे। महिला मजदूर की मौत के बाद ठेकेदार व बघेरवाल ग्रुप के मालिक ने उनकी सुध नही ली। शिवसेना हिंदुस्तान के कार्यकर्ताओं ने परिजनों को मुआवजा नही मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी हैं।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement