We serve in politics and they serve politics - Chief Minister-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:53 pm
Location
Advertisement

हम राजनीति में सेवा करते हैं और वे सेवा में राजनीति- मुख्यमंत्री

khaskhabar.com : सोमवार, 09 अक्टूबर 2017 7:07 PM (IST)
हम राजनीति में सेवा करते हैं और वे सेवा में राजनीति- मुख्यमंत्री
अलवर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि हम अलवर और अजमेर संसदीय क्षेत्र और माण्डलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के होने वाले उपचुनाव में निश्चित रूप से ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह धौलपुर विधानसभा चुनाव में हमने इतिहास रचा था उसी तरह हमें इन तीनों उपचुनावों में भी ऐतिहासिक परिणाम मिलेंगे। उसके बाद विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी ऐतिहासिक जीत के साथ सरकार बनाएंगे। इसके लिए हमें अभी से एकजुट, एकमुख और एकरूप होकर काम करना होगा।
सीएम राजे सोमवार को अलवर के प्रताप आॅडिटोरियम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि 13 दिसम्बर को हमारी सरकार के सफल 4 वर्ष पूरे हो रहे हैं। कार्यकर्ता इस अवधि में उनके क्षेत्र, गांव एवं शहर में हुए विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखें।

हम राजनीति में सेवा करते हैं और वे सेवा में राजनीति

सीएम राजे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हैं जबकि दूसरे दलों के कार्यकर्ता सेवा में भी राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे दलों और भाजपा के कार्यकर्ताओं में यही बड़ा अंतर है। इन विचारों के कारण ही हमारे कार्यकर्ताओं को भाजपाई होने पर गर्व है और हमें ऐसे कार्यकर्ताओं पर नाज है।
किसानों के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है। हम इसी कड़ी में ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के जयपुर और कोटा में सफल आयोजन के बाद अब उदयपुर में इसका आयोजन करने जा रहे हैं। किसानों को 57 हजार करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त फसली ऋण देकर राजस्थान अव्वल रहा है। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा 31 मार्च 2018 तक 63 हजार करोड़ और अगले वर्ष की समाप्ति तक 75 हजार करोड़ पहुंुच जाएगा जो किसी भी राज्य से अधिक होगा। वहीं व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर की राशि कांग्रेस के समय से 12 गुना बढ़ाकर 6 लाख रुपये तक कर दी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement