Vigilance bureau caught P.S.P.C.L. by taking JE bribe in chandigarh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:09 am
Location
Advertisement

विजीलैंस ब्यूरो ने पी.एस.पी.सी.एल का जे.ई रिश्वत लेता रंगे हाथों पकड़ा गया

khaskhabar.com : गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018 11:04 AM (IST)
विजीलैंस ब्यूरो ने पी.एस.पी.सी.एल का जे.ई रिश्वत लेता रंगे हाथों पकड़ा गया
जालंधर। पंजाब ने पी.एस.पी.सी.एल जालंधर में तैनात जूनियर इंजीनियर को 20,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया। यहाँ विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल जालंधर में तैनात जे.ई सतपाल को गुरसहज सिंह, निवासी 425 पारस अस्टेट बस्ती पीर दाद, जालंधर शहर की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।

शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उसकी दुकान के सामने लगे बिजली के खंभे को हटाने के बदले जे.ई सतपाल की तरफ से 20,000 /-रुपए रिश्वत की मांग की गई है।


प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल उपरांत उक्त दोषी जे.ई को दो सरकारी गवाहों की हाजऱी में 20,000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया।


प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार नियंत्रण कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत जालंधर स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थानो में मुकदमा दर्ज करके अगामी कार्यवाही आरंभ कर दी है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement