US May Stop Spouses Of H-1B Visa Holders From Working-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 9:14 pm
Location
Advertisement

सख्त होंगे H-1B वीजा नियम, हजारों भारतीयों की नौकरी खतरे में

khaskhabar.com : शनिवार, 16 दिसम्बर 2017 5:43 PM (IST)
सख्त होंगे H-1B वीजा नियम, हजारों भारतीयों की नौकरी खतरे में
वॉशिंगटन। डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने अमेरिका में ओबामा प्रशासन द्वारा लिए गए फैसलो को बदलने के क्रम में नेट न्यूट्रैलिटी के बाद ट्रंप सरकार ने एच-1बी वीजा के नियमों को भी बदलने का निर्णय ले लिया। अमेरिका के डिपार्टमेंट फॉर होमलैंड सिक्यॉरिटी ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। इस फैसले से अमेरिका में रह कर नौकरी कर रहे विदेशी लोगों के सामने मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी। अगर ऐसा होता है तो जल्द ही ट्रंप प्रशासन वीजाधाररकों के जीवनसाथियों के काम करने को अवैध घोषित कर देगा।

आपको बता दें कि साल 2015 से ग्रीन कार्ड का इंतजार करने वाले एच 1बी वीजाधारकों की पत्नियों और पतियों को एच-4 डिपेंडेंट वीजा पर अमेरिका में काम करने की अनुमति है। ये नियम अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा के कार्यकाल में बनाया गया था। लेकिन ओबामा काल के कई नियमों को बदलने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब इस नियम में भी बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। इसका प्रभाव लाखों लोगों पर पड़ेगा।

गुरुवार को अमेरिकी होमलैंड सुरक्षा विभाग ने इस नियम को खत्म करने का प्रस्ताव रखा। हालांकि, इस दौरान इसके पीछे के कारणों की व्याख्या नहीं की गई। लेकिन यह जरुर कहा है कि ट्रंप ने अप्रैल में बाय अमेरिकन, हायर अमेरिकन के जिस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किये थे उसका पालन करने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement