Urban Development Minister laid the foundation stone of 33 KV Sub Stations promotion work-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 11:08 pm
Location
Advertisement

शहरी विकास मंत्री ने रखी 33KV सबस्टेशन के संवर्धन कार्य की आधारशिला

khaskhabar.com : सोमवार, 02 अक्टूबर 2017 6:59 PM (IST)
शहरी विकास मंत्री ने रखी 33KV सबस्टेशन के संवर्धन कार्य की आधारशिला
धर्मशाला ( वी के शर्मा)। शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा ने आज बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के चोबीन में 1.44 करोड़ से होने वाले 33 केवी सब स्टेशन के आधुनिकीकरण एवं सम्वर्धन कार्य की आधारशिला रखी। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्युत क्षेत्र के ढांचागत विकास पर विशेड्ढ बल दे रही है जिसके सार्थक परिणाम सामने आने लगे हैं, प्रदेश आज विद्युत उत्पादन में आत्मनिर्भर है और हर घर तक बिजली आपूर्ति करना संभव हो पाया है।

उल्लेखनीय है कि इस सब स्टेशन के आधुनिकीकरण एव सुधारीकरण से चोबीन क्षेत्र की 12 पंचायतो के 6 हजार घरांे को विद्युुत व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण में सहायता मिलेगी। स्थानीय विधायक किशोरी लाल ने मुख्यातिथि को शॉल-टोपी तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने लोगों की समस्यायें भी सुनीं तथा अधिकांश का निपटारा मौके पर ही कर दिया तथा शेड्ढ समस्याओं के समाधान के लिये सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।

इस अवसर पर जिला परिषद् सदस्य गायत्री देवी, ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्षा जमुना गोयल, ग्राम पंचायत कुदेल की प्रधान नीलम कुमारी, उपप्रधान जगदीश राणा, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव राजेश राणा, एसडीएम बैजनाथ मुरारी लाल, तहसीलदार वचित्र सिंह ठाकुर, राज्य विद्युुत बोर्ड निगम के मुख्य अभियंता सुरेश ठाकुर, उप मुख्य अभियंता राजेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता रमन चौधरी, सहायक अभियंता त्रिलोक राणा भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement