up cm Yogi Adityanath strict on BJP MLA Sangeet Som, told Taj Mahal is important for us-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 9:13 pm
Location
Advertisement

संगीत पर सख्त हुए योगी, ताजमहल को बताया महत्वपूर्ण

khaskhabar.com : मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017 3:13 PM (IST)
संगीत पर सख्त हुए योगी, ताजमहल को बताया महत्वपूर्ण
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक संगीत सोम द्वारा ताजमहल पर दिये गये विवादास्पद बयान पर उनसे सफाई मांगी है। योगी ने साथ ही कहा कि ताजमहल भारतीय मजदूरों की मेहनत से खड़ा हुआ है और यह हमारे लिये बेहद ही महत्वपूर्ण है।

गोरखपुर के चार दिन के दौरे पर गए सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ताजमहल विवाद पर कहा, "ये महत्व नहीं रखता कि इसका किसने और किन कारणों से निर्माण कराया। यह भारतीय मजदूरों के खून और पसीने से बनाया गया है।"

योगी ने कहा कि ताजमहल हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। खासतौर पर टूरिज्म के नजरिए से यह ज्यादा महत्व रखता है। वहां पर्यटकों के लिए सुविधाएं और सुरक्षा मुहैया कराने की जिम्मेदारी हमारी है।

ज्ञात हो कि मेरठ के सरधना से बीजेपी विधायक संगीत सोम ने मुगल कालीन शासकों के इतिहास को देश के लिए कलंक बताते हुए कहा है कि इतिहास से मुगलकालीन शासकों को निकालकर अब उप्र में हिंदुओं के इतिहास को दर्शाया और पढ़ाया जाएगा।

सोम ने कहा था कि यूपी सरकार अकबर, बाबर और औरंगजेब जैसे कलंक कथा लिखने वाले बादशाहों को इतिहास से निकालने की तैयारी कर रही है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement