unsatisfied bjp workers strike against bjp candidate in kaushambi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:57 pm
Location
Advertisement

UP ELECTION: टिकट बंटवारे से नाराज भाजपाइयों का प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा

khaskhabar.com : रविवार, 29 जनवरी 2017 09:42 AM (IST)
UP ELECTION: टिकट बंटवारे से नाराज भाजपाइयों का प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा
कौशाम्बी। जिले में टिकट बटवारें को लेकर भाजपा में मचा घमासान बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने चायल प्रत्याशी के घर भरवारी जाकर उनका पुतला फूंका। इस दौरान जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन के बीच प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की गई। पुलिस से भी गुस्साए कार्यकर्ताओं की तीखी नोक-झोंक हुई। इस हंगामे की बदौलत करारी-भरवारी मार्ग पर घंटे भर तक जाम लगा रहा। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ते हुए पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया है।


कौशाम्बी जिले की मंझनपुर, सिराथू और चायल विधानसभा सीट से दर्जनों भाजपाइयों ने टिकट का दावा ठोंक रखा था। लंबी जद्दोजहद के बाद पार्टी ने 22 जनवरी को उम्मीदवारों के नाम तय किए तो उनका विरोध शुरु हो गया। चायल के बीजेपी नेता अभिषेक तिवारी के समर्थक लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। सिराथू की प्रतिभा कुशवाहा के समर्थक भी पार्टी कार्यालय में हंगामा काट चुके हैं। अभिषेक समर्थकों का हंगामा अभी भी बंद नहीं है। शनिवार को अभिषेक तिवारी के दर्जनों समर्थकों ने भरवारी नगर में घूम-घूमकर विरोध प्रदर्शन किया।



इस दौरान प्रत्याशी संजय गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की गई। रेलवे फाटक के पास पहुंचकर समर्थकों ने उम्मीदवार संजय गुप्ता का पुतला फूंका। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी समझाने पहुंचे तो गुस्साए समर्थक उनसे भिड़ गए। बाद में पुलिस ने समर्थकों को खदेड़ कर किसी तरह मामला शांत कराया। आक्रोशितों का कहना था कि उम्मीदवार बदलकर अभिषेक तिवारी को टिकट नहीं दिया गया तो मतदान और मतगणना के दिन तक विरोध होगा।

[@ चमत्कार! मंदिर में सांप, पुजारी और बदमाश...]

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement