Unidentified criminals shot dead trader, seriously injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 3:44 pm
Location
Advertisement

व्यापारी को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर घायल

khaskhabar.com : सोमवार, 15 मई 2017 9:34 PM (IST)
व्यापारी को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर घायल
जींद। रानी तालाब के पास एसडी स्कूल मोड पर एक युवक को अज्ञात बदमाशों की ओर से गोली मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार स्थानीय व्यापारी जोगेंद्र अपनी दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था, इसी दौरान कार सवार बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। जिसके बाद युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे जींद के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया गया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी हैै।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement