Advertisement
कोर्ट के आदेश पर ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का केस
ऊना। दियाड़ा गांव की एक विवाहिता ने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कोर्ट के माध्यम से पुलिस थाना अम्ब में मामला दर्ज करवाया है।
दियाड़ा गांव की विवाहिता ने शिकायत में कहा है कि उसकी शादी नादौन निवासी अजय कुमार के साथ 8 अगस्त, 2016 को हुई थी। उसके माता-पिता ने 30 लाख रुपए खर्च कर ससुराल पक्ष के लोगों को दहेज के साथ सोने व चांदी के आभूषण दिए थे। शादी के कुछ दिन बाद वे उसे दहेज के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। ससुराल पक्ष के लोग चंडीगढ़ में फ्लैट खरीदने के लिए उसे मायके से पैसे लाने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर वे उसकी पिटाई करते थे और करंट लगाकर मारने की धमकी देते थे। उसका पति जोधपुर में वायुसेना में तैनात है।
एक दिन ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी पिटाई करते हुए कहा कि उन्होंने सात-आठ साल पहले अपने बेटे की शादी गलोड़ निवासी इंदु से शादी करवा दी है और वे जोधपुर में सरकारी क्वार्टर में रह रहे हैं। वह व उसके माता-पिता जोधपुर गए तो पता चला कि उसके पति का तबादला असम में हो गया है और वह छुट्टी पर घर गया है। पुलिस थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शिकायतकर्ता के पति व ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
ऊना
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement