udaipur news : Central Agriculture Minister Radha Mohan Singh visit to Mount Abu on december 16-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 6:58 am
Location
Advertisement

केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह का माउंट आबू दौरा 16 को

khaskhabar.com : गुरुवार, 14 दिसम्बर 2017 7:50 PM (IST)
केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह का माउंट आबू दौरा 16 को
उदयपुर। केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह 16 दिसम्बर को एक दिवसीय दौरे पर माउंट आबू आएंगे। सिंह 16 दिसम्बर को सुबह 7:50 बजे हवाई मार्ग से रवाना होकर सुबह 9:15 बजे उदयपुर हवाई अड्डे पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग द्वारा रवाना होकर सुबह 11 बजे माउंट आबू के शांतिवन पहुंचेंगे। सिंह वहां राष्ट्रीय प्रगति का आधार-सशक्त किसान समृद्ध गांव सम्मेलन में शिरकत करेंगे। सिंह अपराह्न 3 बजे माउंट आबू के शांतिवन से सड़क मार्ग द्वारा रवाना होकर शाम 4:45 बजे उदयपुर के सर्किट हाउस पहुंचेंगे। सिंह वहां से रात्रि 7:20 बजे दिल्ली रवाना होंगे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement