two newly born baby found in dust bin of ranchi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:50 am
Location
Advertisement

कहां गई मां की ममता! डस्टबिन में मिले दो नवजात

khaskhabar.com : शनिवार, 22 जुलाई 2017 11:58 AM (IST)
कहां गई मां की ममता! डस्टबिन में मिले दो नवजात
रांची। झारखंड की राजधानी रांची से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां दो नवजात बच्चे नगर निगम के डस्टबिन में मिले है। विचलित कर देने वाली यह घटना रांची के पिस्का मोडे के नजदीक सिंडिकेट बैंक के सामने डस्ट बिन में दो मृतक नवजात बच्चे मिले है।

थोडी देर में यह खबर जंगल की आग की तरह पूरे शहर में फैल गई। फिर सोशल मीडिया में यह फोटो वायरल होने के बाद लोगों की कई प्रकार प्रतिक्रिया सामने आई है। कुछ लोगों का कहना है कि अबोध जीवन का यह दुखांत इंसानियत के लिए किसी खतरे की घंटी बता रहे है।

आज के इंसान को जानवरों से सीखने की जरूरत है। अपनी संतान से जितना प्यार इंसान करता है, उतना ही प्यार जानवरों में भी पाया जाता है। कुछ दिनों पहले दक्षिण भारत के कायंबटूर के बोलुवमपट्टी रेंज में कुछ बेहद भावुक कर देने वाली तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हुई थी। उस वीडियो में दो साल का हाथी का बच्चा अपनी मृत मां के शरीर से लिपटकर कोशिश करता रहा नजर आया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement