two injured in road accident in gonda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 8:32 pm
Location
Advertisement

सड़क किनारे सो रहे 2 भिखारियों को वाहन ने कुचलकर जख्मी किया

khaskhabar.com : बुधवार, 21 जून 2017 9:58 PM (IST)
सड़क किनारे सो रहे 2 भिखारियों को वाहन ने कुचलकर जख्मी किया
करनैलगंज (गोंडा)। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में मार्ग के किनारे सो रहे दो भिखारियों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। स्थानीय लोगों ने दोनों भिखारियों को सीएचसी पहुंचाया, जिसमें एक की हालत खराब देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

देर रात्रि करनैलगंज रेलवे स्टेशन के निकट मार्ग के किनारे करीब तीन महिला एवं एक पुरुष भिखारी जमीन पर सो रहे थे। एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने दो भिखारियों बाराबंकी निवासी ओम प्रकाश और नूरजंहा को रौंद दिया। कार के पहिये से महिला के कमर एवं दूसरे के सीने पर चोट आई। वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल ओमप्रकाश को सीएचसी करनैलगंज में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी बृजानंद सिंह ने बताया कि सभी भिखारी मार्ग से काफी दूरी पर सो रहे थे, जिनके ऊपर वाहन चढ़ गया है। वाहन व वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement