Advertisement
प्रधानी की रंजिश को लेकर 2 पक्षों में फायरिंग, 2 की मौत
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना पालीमुकीमपुर इलाके में बुधवार दोपहर दो पक्षों के बीच पुरानी प्रधानी की रंजिश में हुई फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया, "बुधवार दोपहर थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम बहोना कोटरा निवासी ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह (44) ग्राम हरदोई स्थित आर्यावर्त बैंक में पैसा निकालने गए थे। बैंक के बाहर ग्राम बहोना कोटरा निवासी सतवीर (45) मौजूद था, जिसकी देवेंद्र सिंह से प्रधानी को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है।"
पुलिस ने कहा कि मौके पर दोनों पक्ष भिड़ गए और दोनों पक्षों से फायरिंग की गई, जिसमें सतवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल देवेंद्र सिंह की उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई।
पुलिस ने मृतक जसवीर के तीन भाईयों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थाना पालीमुकीमपुर में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
अलीगढ़
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement