two dead and two injured in firing in tarn taran-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 12:27 am
Location
Advertisement

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, फायरिंग मे 2 की मौत 2 घायल

khaskhabar.com : शनिवार, 01 अप्रैल 2017 3:09 PM (IST)
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, फायरिंग मे 2 की मौत 2 घायल
तरनतारन। बेहड़वाल गांव में बीती रात जमीनी झगडे को लेकर जमकर गुंडागर्दी का नाच हुआ। इस दौरान कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के घर में घुसकर जमकर गोलियां चलाई। इस गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गयी और 2 लोग जने गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जमीनी झगडे को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि पड़ोस में रहने वाले निर्भय सिंह ने अपने साथियो के साथ परमजीत कौर के परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में परमजीत कौर के पति और भतीजे की गोली लगने से मोत हो गयी और खुद परमजीत कौर और उसके परिजन बुध सिंह को भी गोली लगी है।

चश्मदीद के मुताबिक जब गोली चलने की घर से आवाज़ आनी शुरू हुई तो वो लोग अपनी जान बचाने के लिए भागे और तभी एक गोली उनके पांव में आकर लगी और वह गोली लगने के बाद छिप गए। उनका कहना है कि इस गोलीबारी में उनके बेटे की मौत हो गयी है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement