Two communities clash in Aligarh, tension in area-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:50 pm
Location
Advertisement

अलीगढ: मामूली विवाद के बाद दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी, इलाके में तनाव

khaskhabar.com : गुरुवार, 25 मई 2017 09:39 AM (IST)
अलीगढ: मामूली विवाद के बाद दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी, इलाके में तनाव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अलीगढ जिले में मामूली विवाद ने सांप्रदायिक तनाव का रूप ले लिया। विवाद के बाद दो समुदायों के बीच में पथराव हुआ। यह पूरा मामला बुधवार रात की एक छोटी सी घटना के बाद शुरू हुआ जिसके बाद लाडिया में दोनों समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। इस स्थान को अत्यधिक संवेदनशील माना जाता है। जैसे ही दो समुदायों के बीच संघर्ष की खबर जिला अधिकारियों तक पहुंची, वैसे ही पुलिस दल मौके पर भेजकर स्थिति पर नियंत्रण किया गया।
जिला अधिकारियों ने गुस्साई भीड़ को शांत किया और उन्हें अपने-अपने घर लौटने को कहा। पुलिस शरारती तत्वों की पहचान करने में जुटी है, जिसके बाद उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। अभी तनाव बना हुआ है लेकिन स्थिति काबू में है। ज्ञातव्य है कि अलीगढ में एक हफ्ते के अंदर दो समुदाय के आमने सामने आने की ये दूसरी घटना है।

यहां से शुरू हुआ विवाद:


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement