Trying to murder after gang rape in lalitpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:07 am
Location
Advertisement

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की कोशिश

khaskhabar.com : मंगलवार, 04 अप्रैल 2017 9:53 PM (IST)
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की कोशिश
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में एसपी कार्यालय के सामने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दुष्कर्मियों ने किशोरी की हत्या के इरादे से उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया, लेकिन वह बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक, ललितपुर जनपद के शहर कोतवाली अंतर्गत एसपी कार्यालय के नजदीक कुछ लोगों ने एक खंडहर में एक किशोरी को घायल देखा। उन्होंेने इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या का प्रयास किया गया, लेकिन चाकू से हुए इस मामले में वह बच गई। गंभीर रूप से घायल किशोरी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी है।

-आईएएनएस

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement