Traders forced to flee after the robbery-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:02 pm
Location
Advertisement

डकैती के बाद व्यापारी पलायन को मजबूर

khaskhabar.com : शनिवार, 14 जनवरी 2017 10:20 PM (IST)
डकैती के बाद व्यापारी पलायन को मजबूर
शामली। शामली जनपद में तीन दिन पहले लकड़ी व्यापारी के घर पर मारपीट करते हुई करोडो रूपये की डकैती की घटना में अभी तक पुलिस के हाथ खाली है, वही इस मामले में अब पीड़ित व्यापारी के साथ क्षेत्र के अन्य व्यापारियों ने अपना व्यापार बंद कर दिया है। पुलिस के सुस्त रवैये के चलते ग्रामीण- व्यापारियों ने गांव में अपने घर,मकान, दुकान बेचने का मन बना लिया है। दो दिन में बदमाशो की गिरफ्तारी न होने पर बदमाशों के कहर के चलते पलायन की धमकी दी है। जबकि पुलिस अधिकारी टीम बनाकर जल्दी कार्यवाही की बात कह रहे हैं।

मामले में ग्रामीण व्यापारियों का कहना है कि हम लोगों ने अपने मकान दुकान और घर इसलिए बेचने निकले हैं कि दिन निकलते ही एक व्यापारी के घर में करोडो रूपये की डकैती पड़ी ,जहां अब इस गांव में व्यापारी अपने घरो में भी सुरक्षित नही है तो यहाँ रहने से क्या फायदा । फिर यहाँ से अपने घरबार बेच कर जल्दी कही चले जाये तो बच्चे तो सुरक्षित रहेंगे।

व्यापारियों ने एकजुट होकर क्षेत्र के गांव देहात से मिलकर आरोपी की गिरफ्तार की मांग करते हुए बाजार बंद कर अपना व्यापार बंद कर दिया है और पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है जहा पीड़ित व्यापारियों में डकैती की घटना के बाद अभी तक भी दहसत है वही पीड़ित व्यापारी के घर जमा व्यापारियों ने एक जुट होकर जल्दी कार्यवाही मांग करते हुए बदमाश गिरफ्तार न हुए तो गांव से अपने अपने घर मकान दुकान बेच कर चले जाने के लिए कहा है।

[@ हिमाचल कांग्रेस में छिड़ी राजनेताओं के रिटायरमेंट की जंग]

1/3
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement