Tour of Congress told in Pathatra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 4:59 pm
Location
Advertisement

पथयात्रा में बताया कांग्रेस का सफर

khaskhabar.com : बुधवार, 19 जुलाई 2017 12:43 PM (IST)
पथयात्रा में बताया कांग्रेस का सफर
कांग्रेस की पथयात्रा का पहला चरण शुरू हो चुका है। यह पथयात्रा सोमवार से शुरू हुई हे जो 28 जुलाई तक चलेगी। इसी क्रम में मनाली से भी इस पथयात्रा का शुभारंभ हुआ। पथयात्रा उझी घाटी के काईस से शुरू हो कर बलोगी तक चली। इस दौरान हरिचंद शर्मा, प्रेम शर्मा, देवेंद्र नेगी, रोहित महाजन मनाली ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान यात्रा जहां से भी गुजरी, कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के साढ़े चार साल के सफर के दौरान हासिल उपलब्धियों को बताया। इस दौरान स्थानीय जन समस्याओं को भी सुना और उनका निवारण कराया गया।

मनाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साढ़े चार सालों से कांग्रेस सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, रोजगार, पर्यटन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में अथाह विकास किया है और समाज के ऊथान के लिये विभिन्न योजनाओ को धरातल पर उतारा है। इसी विकास के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को फिर से बहुमत मिलेगा और कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement