tonk news : again quarrel in tonk city, set fire in three bikes, stampede-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 6:49 pm
Location
Advertisement

टोंक शहर में फिर उपद्रव, तीन बाइकों को आग लगाई, भगदड़ मची

khaskhabar.com : रविवार, 18 मार्च 2018 11:21 PM (IST)
टोंक शहर में फिर उपद्रव, तीन बाइकों को आग लगाई, भगदड़ मची
टोंक। शहर में रविवार शाम उपद्रव हो गया। यहां बड़ा कुआं क्षेत्र से निकल रही रैली पर किसी ने पत्थर फेंक दिया। इस घटना से तनाव हो गया। इसी दौरान किसी ने सबीलशाह की चौकी के सामने और डीईओ ऑफिस के सामने खड़ी तीन बाइकों को आग के हवाले कर दिया। साथ ही वहां रखी थड़ी-केबिनों में भी तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। घटना के बाद शहर के बाजार बंद हो गए। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों के भी चोटें आई हैं। उन्हें सआदत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस का कहना है कि बड़ा कुआं क्षेत्र में एक रैली के दौरान किसी ने पत्थर फेंक दिए। इससे वहां भगदड़ मच गई और बड़ा कुआं के आस-पास के क्षेत्रों में भी तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस का कहना है कि रैली सवाईमाधोपुर चौराहे पर पहुंच गई थी, लेकिन अंतिम छोर पर चल रहे लोगों पर पथराव हो गया। इलाके में भगदड़ मच गई। इस दौरान किसी ने बाइकों को भी आग लगा दी। सूचना मिलने के बाद जिला कलेक्टर सुबेसिंह यादव, पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र दाधीच, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। घटना के बाद पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई।

आपको बता दें कि 18 फरवरी को भी पुरानी टोंक क्षेत्र में झगड़ा हो गया था। इसके बाद आज फिर शहर की शांति व्यवस्था बिगड़ गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement