Thugs loot millions from 3 houses, many injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 9:12 am
Location
Advertisement

बदमाशों ने 3 घरों से लाखों लूटे, कई घायल

khaskhabar.com : शनिवार, 30 सितम्बर 2017 11:49 AM (IST)
बदमाशों ने 3 घरों से लाखों लूटे, कई घायल
बहराइच (उप्र)। बंगलाचक सुभाषनगर गांव में गुरुवार रात एक बजे के आसपास असलहे से लैस बदमाशों ने तीन घरों में जमकर लूटपाट की। डकैतों ने बंदूक के दम पर नकदी, जेवरात व अन्य सामान समेत लगभग 10 लाख से अधिक की लूट की। लूट का विरोध करने पर दो युवतियों समेत पांच लोगों को बट से पिटाई कर घायल कर दिया।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन पुलिस केस की बात पर काफी देर तक इमरजेंसी के चिकित्सकों ने इलाज नहीं किया। पुलिस के आने पर सभी ने इलाज शुरू किया। घटना में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। इससे पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।

पुलिस के अनुसार, रिसिया थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बंगलाचक सुभाष नगर खेतों के किनारे बसा हुआ है। गांव निवासी रामेश्वर प्रसाद गुरुवार रात नौ बजे के आसपास खाना खाने के बाद परिवारीजनों के साथ सो गए। रात एक बजे के आसपास असलहे से लैस बदमाश पहुंच गए। सभी ने दरवाजा खुलवाते ही सभी को बंदूक की नोक पर ले लिया। इसके बाद लूटपाट शुरू कर दी। लाखों रुपये नकदी, जेवरात, कीमती बर्तन समेत तीन लाख से अधिक की लूट की।

रामेश्वर की बेटियां बबिता (18) तथा अंजलि (17) ने विरोध किया। इस पर सभी ने बेटियों की बंदूक की बट से जमकर पिटाई की। दोनों बेटियों के अलावा रामेश्वर तथा उनकी 45 वर्षीय पत्नी घायल हो गईं। इसके बाद बदमाशों ने 100 मीटर की दूरी पर स्थित खूबलाल विश्वकर्मा तथा लक्ष्मीशंकर तिवारी के यहां गन प्वाइंट पर लूटपाट की। सभी ने नकदी, जेवरात, फूल के बर्तन समेत लगभग छह लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।

डकैती की सूचना पाकर थानाध्यक्ष आरपी यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष पहुंचाया। लेकिन जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने पुलिस केस की बात कहते हुए इलाज करने में देरी कर दी। इससे बबिता तथा अंजलि समेत तीन लोग बेहोश पड़े रहे।

पुलिस के पहुंचने पर चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया। वहीं डकैती की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश दीक्षित व एसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement