The RSS leader handed over the probe to NIA,-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 12:33 pm
Location
Advertisement

आरएसएस नेता की जांच NIA को सौंपी, सुराग देने वाले को सरकारी नौकरी

khaskhabar.com : शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2017 2:28 PM (IST)
आरएसएस नेता की जांच NIA को सौंपी, सुराग देने वाले को सरकारी नौकरी
लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री केप्टन अमरिन्दर सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता रविंद्र गोसाईं के हत्या मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एन.आर्इ.ए.) को सौंप दी है।

कैप्टन ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "आर.एस.एस. के अनुरोध पर, मैंने केंद्रीय एजेंसियों और पंजाब पुलिस के बीच बेहतर समन्वय के लिए गोसाई हत्याकांड का स्थानांतरण एन.आई.ए. को करने का आदेश दिया है।" वहीं सरकार की तरफ से हत्यारों का सुराग देने वालों को 50 लाख रुपए और सब-इस्पेक्टर की नौकरी देने का ऐलान किया गया है। बाइक सवारों ने की थी गोली मारकर हत्या
गौरतलब है कि पंजाब के लुधियाना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता की 2 बाइक सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। संघ का कार्यकर्ता सुबह शाखा से लौट रहा था। पुलिस ने बताया कि रवींद्र गोसाईं जिनकी उम्र 60 वर्ष थी, को कैलाश नगर इलाके में गोली मार दी गई. वह शाखा से अपने घर जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि रवींद्र को काफी करीब से गोली मारी गई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement