The real Ravana is the rogue Baba, they should be burnt effigy- Tarun sagar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:34 pm
Location
Advertisement

असली रावण हैं दुष्कर्मी बाबा, इनका जलाया जाना चाहिए पुतला-तरूण सागर

khaskhabar.com : शनिवार, 30 सितम्बर 2017 6:54 PM (IST)
असली रावण हैं दुष्कर्मी बाबा, इनका जलाया जाना चाहिए पुतला-तरूण सागर
सीकर। दुष्कर्म मामले मेें जेल की हवा खा रहे राम रहीम, आसाराम, फलाहारी जैसे बाबाओं को एक जैन संत ने रावण करार दिया है। इस जैन संत ने ऐसे दुष्कर्मी बाबाओं पर निशाना साधते हुए कहा कि 21 वीं सदी में रावण के साथ-साथ इन बाबाओं के पुतले जलाए जाने चाहिए।

यह संत कोई और नही बल्कि अपने कड़वे प्रवचनों के पहचाने जाने वाले तरूण सागर महाराज है, जिन्होंने विजयदशमी के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से सीकर में आयोजित कार्यक्रम में यह बयान दिया।

जैन संत तरूण सागर महाराज के मुताबिक देश में दशहरा पर हर साल रावण के पुतले जलाए जाते हैं, लेकिन रावण के पुतले ना जलाकर दुष्कर्मी बाबाओं के जलाए जाने चाहिए। लिहाजा उन्होंने इन दुष्कर्मी बाबाओं को असली रावण बताया है।

उन्होंने कहा कि रावण ने सीता का अपहरण किया था। लेकिन सीता के साथ कभी बदसलूकी नही की। लेकिन आजकल ये बाबा असली रावण हैं जो अनैतिक कार्य कर धर्म का नाश कर उसे बदनाम कर रहे हैं। ऐसे में तरूण सागर महाराज ने दहशरा पर ऐसे बाबाओं का पुतला बनाकर रावण की जगह दहन करना चाहिए।

इससे पहले भी तरूण सागर महाराज ने ऐसे बाबाओं की संपत्ति की जांच करने की भी बात कही थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement