The main accused who killed the young man, surrendered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 7:20 am
Location
Advertisement

युवक को काट कर मारने वाले मुख्य आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

khaskhabar.com : शनिवार, 24 जून 2017 5:36 PM (IST)
युवक को काट कर मारने वाले मुख्य आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
तलवंडी। पिछले दिनों गांव भागीवांदर में पिछले दिनों नशा तस्करी के अारोप में सरे आम काटकर मर्डर किए गए मोनू अरोडा के कत्ल कांड में शामिल मुख्य अारोपी अमरिन्दर सिंह राजू ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है।

राजू को गांव वासियों ने बड़े काफिले के रूप में थाना तलवंडी साबो में पुलिस आधिकारियों के सामने पेश कर उसकी गिरफ्तारी दी। बताने योग्य है कि इस कत्ल कांड में पुलिस ने गांव के अज्ञात लोगों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था परन्तु मृतक के पारिवारिक सदस्यों की तरफ से दोषियों को गिरफ्तार न किए जाने पर आत्मदाह की चेतावनी दी जा रही थी। जिस कारण लगातार पुलिस की तरफ से इस मामले पर सख्ती की जा रही थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement