The lights on the festival of lights attracted people-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:54 pm
Location
Advertisement

दीपोत्सव पर रोशनी ने लोगों को किया आकर्षित

khaskhabar.com : बुधवार, 18 अक्टूबर 2017 10:25 PM (IST)
दीपोत्सव पर रोशनी ने लोगों को
किया आकर्षित
जयपुर। इस बार दीपावली पर्व पर नगर निगम मुख्यालय पर मनमोहक और सुंदर रोशनी की गई है। महापौर डॉ. अशोक लाहोटी ने बताया कि कल रात्रि में मैं वहां से आ रहा था। सैंकड़ों लोग नगर निगम मुख्यालय के बाहर खड़े होकर रोशनी के साथ बिल्डिंग के साथ सेल्फी ले रहे थे। सजावट देखने के लिए यातायात की विशेष व्यवस्था की गई है।

महापौर ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि आप सभी अपने परिवार सहित रात्रि में जब भी रोशनी देखने के लिए निकलें तो नगर निगम जयपुर मुख्यालय पर रुककर वहां मनमोहक रोशनी का आनंद लें।इसी तरह जौहरी बाजार पर की गई आकर्षक सजावट लोगों का मनमोह रही थी। चांदपोल बाजार में बनाया गया दिल्ली का लोट्स टेम्पल लोगों को कुछ देर रुकने के लिए मजबूर कर रही है। इसी तरह पांच बत्ती, एमआई रोड, बापू बाजार, चौड़ा रास्ता और त्रिपोलिया बाजार में भी आकर्षक सजावट की गई है।

सजावट की फोटो देखने के लिए क्लिक करें-

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/6
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement