Advertisement
अकाली कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न सहन नहीं होगा-सुखबीर
अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह
बादल ने बुधवार को कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं का ‘‘उत्पीडऩ सहन
नहीं’’ करेंगी और पंजाब की ‘‘अहंकारी’’ कांग्रेस सरकार के खिलाफ संघर्ष
करती रहेगी। सुखबीर ने यहां पार्टी के 97वें स्थापना दिवस पर लोगों को
संबोधित करते हुए कहा कि अमृतसर में एक पार्टी कार्यालय स्थापित किया
जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल, शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लोंगोवाल, अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह और शिअद के वरिष्ठ नेताओं ने भी लोगों को संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि अन्याय के खिलाफ लडऩे के लिए पार्टी का गठन किया गया था और यह इसी मार्ग पर चलती रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमने हमेशा निजी स्वतंत्रता की रक्षा की है और आगे भी ऐसा करना जारी रखेंगे।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
अमृतसर
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement