Advertisement
ट्रक से कुचल कर मां-बेटे की मौत, पिता जख्मी
मिर्जापुर जनपद के चुनार कोतवाली क्षेत्र के धौंहा स्थित एक लोहे की फैक्ट्री से सोमवार की सुबह राख लादकर जा रहे ट्रक से कुचल कर बाइक सवार मां व सवा महीने के शिशु की मौत हो गयी। वहीं बाइक चला रहा पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ को हटाने के लिए फैक्ट्री के सुरक्षाकर्मियों ने हवाई फायरिंग कर दी। आक्रोशितों ने फैक्टी के अंदर घुसकर तोड़फोड़ की। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। एसडीएम बागीश शुक्ला व पुलिस अधिकारियों के समझाने पर दोपहर ढ़ाई बजे जाम छूटा।
वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के बरझाव गांव निवासी सुरेन्द्र पाल अपनी 25 वर्षीया पत्नी संगीता देवी और सवा माह के लड़के अंश को लेकर रविवार की सुबह दवा लेने भरपुरा पड़री जा रहे थे। संगीता अपने मायके घौंहा (बहेरी) में ही दो माह से रह रही थी। बाइक सवार धौंहा गांव स्थित शांति गोपाल लोहे के फैक्ट्री के पास पहुंचा था कि उसी समय फैक्ट्री से राख लादकर जा रहे ट्रक ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में संगीता और अंश ट्रक के चक्के के नीचे चले जाने से उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रक चालक फैक्ट्री के अंदर घुस गया।
[@ खास खबर Inside Story: सपा का एक विधायक ऐसा भी..]

सोनभद्र
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement