Textile traders start indefinite strike-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:55 pm
Location
Advertisement

कपड़ा व्यापारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

khaskhabar.com : शुक्रवार, 30 जून 2017 4:22 PM (IST)
कपड़ा व्यापारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
फाजिल्का। देश भर के कपड़ा व्यापारियों के आह्नान पर फाजिल्का में भी कपड़ा व्यापारियों ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने व्यापार मंडलों की ओर से किए गए बंद का समर्थन किया जा रहा है। इस मौके इकठे हुए फाजिल्का के कपड़ा व्यापारियों ने सरकार के इस फैसले के खिलाफ धरना लगा कर रोष प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

मीडिया से बात करते हुए इन कपड़ा व्यापारियों ने कहा कि रोटी कपड़ा और मकान यह चारों चीजें हर इंसान की जरूरत की चीजें हैं और कपड़ा एक ऐसी चीज है जिसे हर कोई गरीब अमीर खरीदा है लेकिन सरकार द्वारा उस पर भी टैक्स लगाया जाना काफी शर्मनाक बात है उन्होंने कहा कि इस फैसले से कपड़ा व्यापारियों के साथ साथ आम जनता पर भी इसका काफी असर पड़ेगा उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कपड़े पर भी टैक्स लगा कर यह साबित किया गया है कि अगर किसी मुर्दा आदमी के लिए कफन भी लिया जाएगा तो उस पर भी सरकार को टैक्स देना पड़ेगा।

इसी तरह कुछ व्यापारियों ने कहा कि वह पिछले 50 सालों से कपड़े का काम करते आ रहे हैं । यहां तक कि उनके बुजुर्ग भी कपड़े का काम करते थे लेकिन पिछले 70 सालों के दौरान किसी भी सरकार ने कपड़े पर कोई टैक्स नहीं लगाया था। केन्द्र सरकार जीएसटी लगा कर लोगों पर बिना वजह बोझ डाल रही है। जब तक सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती तब तक वह अपनी हड़ताल जारी रखेंगे और इस आंदोलन को पूरे देश भर में चलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement