Tension in village after man accused of carrying beef killed by mob in Jharkhand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 11:22 am
Location
Advertisement

झारखंड: बीफ के शक में हत्या के बाद देर रात दो समुदायों में झडपें, पथराव 

khaskhabar.com : शुक्रवार, 30 जून 2017 08:41 AM (IST)
झारखंड: बीफ के शक में हत्या के बाद देर रात दो समुदायों में झडपें, पथराव 
रामगढ। झारखंड में कल गुरुवार को कथित गोरक्षकों ने बीफ ले जाने के शक में एक व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। तनाव इतना बढ गया कि देर रात यहां दो समुदायों में झडप हो गई। सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिएस यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

क्या हुआ था कल:
ज्ञातव्य है कि कल गुरुवार को अलीमुद्दीन उर्फ असगर अंसारी नाम का एक व्यक्ति मारुति वैन से जा रहा था। मारूति वैन में बीफ ले जाने के शक में लोगों के एक समूह ने बाजरटांड गांव में उसे रोका और उस पर बेरहमी से हमला किया। उसकी वैन को आग के हवाले कर दिया गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे भीड से बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं पुलिस इसे सुनियोजित हत्या बता रही है। पुलिस का कहना है कि असगर के खिलाफ बच्चे को अगवा करने और हत्या करने का आरोप पत्र दाखिल किया गया था। पुलिस का कहना है कि बीफ के व्यापार में शामिल कुछ लोगों ने उसकी हत्या की साजिश रची। पुलिस का कहना है कि हत्यारों की पहचान कर ली गई है।

इससे पहले भी हुआ ऐसा:


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement