Temperature reached at Mount Abu 7 degrees Celsius -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:23 pm
Location
Advertisement

माउंट आबू में रात का पारा पहुंचा 7 डिग्री सेल्सियस

khaskhabar.com : सोमवार, 20 नवम्बर 2017 12:52 PM (IST)
माउंट आबू में रात का पारा पहुंचा 7 डिग्री सेल्सियस
सिरोही। जिले में सर्द हवाओं ने कड़ाके की सर्दी का अहसास करा दिया है। जिले में बादलों की आवाजाही के बीच लगातार चौथे दिन धुंध छाई रही। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस पर दूसरे दिन भी स्थिर रहा। वहीं यहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। सिरोही में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सर्द हवाओं के चलने से ठिठुरन बढ़ गई।

रविवार को पूरे दिन बादलों सूरज के बीच आंख मिचौली का खेल चलता रहा, दिन में कुछ समय के लिए ही धूप निकली। शाम को भी आसमान में बादलों के छाए रहने के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा जल्दी अंधेरा हो गया और सर्द हवाएं चलने से लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा। ऐसे में जल्दी बाजार बंद हो गए और लोग अपने कामकाज निपटाकर जल्दी घरों को लौट गए।

सर्दी बढ़ने से फसलों को होगा फायदा

सर्दी का असर बढ़ने से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। पिछले चार दिनों से लगातार सर्दी का असर बढ़ रहा है। सर्दी बढ़ने से फसलों को फायदा होगा। खासतौर पर गेहूं, जौ, सरसो और चने की फसलों का फायदा होगा। इस साल अतिवृष्टि के बावजूद सर्दी देरी से आई है, जिसकी वजह से फसलें खराब हो रही थी। अब सर्दी का असर बढ़ने से उनको फायदा होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement