Tejaswi Yadav attacked on Nitish Kumar -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 8:09 am
Location
Advertisement

तेजस्वी ने नीतीश पर कसा तंज, कहा, ‘नीतीश हैं झांसा कुमार’

khaskhabar.com : सोमवार, 11 दिसम्बर 2017 4:39 PM (IST)
तेजस्वी ने नीतीश पर कसा तंज, कहा, ‘नीतीश हैं झांसा कुमार’
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित ‘विकास समीक्षा यात्रा’ को लेकर सोमवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश ‘झांसा कुमार’ हैं और उन्होंने विकास नहीं बल्कि विनाश और सत्यानाश ही किया है। राजद नेता ने सोमवार को लगातार चार ट्वीट कर उनकी यात्रा के पहले ही कई आरोप लगा दिए हैं। तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, ‘‘मुख्यमंत्री विकास यात्रा पर निकल रहे हैं लेकिन उन्होंने विकास नहीं बल्कि विनाश और सत्यानाश किया है।’’

उन्होंने राजद द्वारा विकास की पोल खोलने की बात करते हुए आगे लिखा कि समय आने पर लोगों को पता चलेगा कि वह कितने बड़े ‘झांसा कुमार’ हैं। तेजस्वी ने एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए लिखा, ‘‘नीतीश जी कल चंपारण के कटैया में विकास यात्रा के क्रम की समीक्षा करेंगे, जहां उन्होंने वर्ष 2009 में उप-स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया था। इसके बाद दोबारा उसका शिलान्यास उनके एक मंत्री ने किया। अब कल फिर नीतीश जी आठ साल मे तीसरी बार उस उप-स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास करेंगे, जहां आठ साल में एक फूटी ईंट तक नहीं लगी। वाह।’’

राजद नेता ने ट्वीट कर लिखा, ‘‘नीतीश जी ने वर्ष 2009 में चंपारण के फुलवरिया विद्यालय की चार दिवारी का भी शिलान्यास किया था। आठ साल में एक ईंट तक नहीं लगी, अब वे दोबारा वहां जा रहे हैं। वहां पांचवी कक्षा के बच्चों को मजदूर बनाकर आनन-फानन में गुणवत्ताहीन कार्य हो रहा है। यही है झांसा कुमार जी का विकास।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement