Teenager drowning at Bijauli canal in jhansi -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:37 pm
Location
Advertisement

बिजौली नहर में डूबा किशोर

khaskhabar.com : बुधवार, 14 फ़रवरी 2018 10:49 AM (IST)
बिजौली नहर में डूबा किशोर
झाँसी।झाँसी-ललितपुर मार्ग पर बिजौली में बनी मजार पर दर्शन करने गए पांच लडक़ों में एक नहर में नहाते समय डूब गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कर दी है।

नवाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला खुशीपुरा निवासी मजीत खान का पंद्रह वर्षीय लडक़ा अमन खान अपने चार अन्य दोस्तों के साथ बिजौली में राजमार्ग पर स्थित मजार के दर्शन करने गया था। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बिजौली में नहर किनारे बनी इस मजार पर दर्शन के पहले सभी दोस्त नहर में नहाने पहुंच गए। नहाते समय अमन का पैर फिसला और वह नहर के पानी में गिर गया। साथी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही अमन उनकी आंखों से ओझल हो गया। सभी दोस्त यह देखकर घबरा गए और भाग कर पुलिस चौकी पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस व अन्य लोग वहां एकत्र हो गए और गोताखोरों की मदद से पुलिस ने अमन की तलाश शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक अमन नहीं मिला था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement