Taj Mahal a blot, built by traitors says BJP leader Sangeet Som-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 6:31 am
Location
Advertisement

बीजेपी नेता बोले: ताजमहल भारतीय संस्कृति पर एक धब्बा

khaskhabar.com : सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 1:47 PM (IST)
बीजेपी नेता बोले: ताजमहल भारतीय संस्कृति पर एक धब्बा
नोएडा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता संगीत सोम ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि ताजमहल भारतीय संस्कृति पर एक धब्बा है। उन्होंने इतिहास को गलत तरीके से पेश करते हुए यह भी कहा कि 17वीं शताब्दी में संगमरमर की यह इमारत बनवाने वाले शाहजहां ने अपने पिता को जेल में डाल दिया था और वह देश से हिंदुओं का नामो निशान मिटा देना चाहता था। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के पर्यटन स्थलों की सूची से ताजमहल के नाम को हटाने के बाद सरधाना से विधायक संगीत सोम ने यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों की सूची से ताजमहल का नाम हटाने से काफी लोग निराश हैं। हम किस इतिहास की बात कर रहे हैं। किसका इतिहास?
उन्होंने कहा, ताजमहल (शाहजहां) का निर्माण कराने वाले ने अपने पिता को कैद कर दिया था। वह भारत से सभी हिंदुओं को मिटा देना चाहता था। अगर ऐसे लोग हमारे इतिहास का हिस्सा हैं, तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सोम वायरल हो रहे एक वीडियो में प्रत्यक्ष तौर पर एक जनसभा को संबोधित करते नजर आ रहे हैं। हालांकि यह वीडियो कब का है, यह स्पष्ट नहीं है। वह वीडियो में वह कह रहे हैं, मैं आपको सुनिश्चित करता हूं कि हम इस इतिहास को बदल देंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement