sri Om Banna Tiger Force Bikaner protested against the film Padmavati-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 9:32 am
Location
Advertisement

श्री ऊँ बन्ना टाइगर फोर्स ने किया फिल्म 'पद्मावती' का विरोध

khaskhabar.com : रविवार, 15 अक्टूबर 2017 4:00 PM (IST)
श्री ऊँ बन्ना टाइगर फोर्स ने किया फिल्म 'पद्मावती' का विरोध
बीकानेर। फिल्म निर्माता-निर्देशक संजय लीला संभाली की फिल्म 'पद्मावती' का विरोध थमा नहीं है। आरोप है कि फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है।

श्री ऊँ बन्ना टाइगर फोर्स के पदाधिकारियों ने इस फिल्म के बहिष्कार का फैसला किया है। फोर्स के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता में बताया कि सिनेमाघरों के संचालकों से इस फिल्म को प्रदर्शित नहीं करने का आग्रह किया जाएगा। फोर्स के जिला संगठन मंत्री वीरेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, फोर्स के सदस्य शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करेंगे। इसके लिए आमजन को भी जागरूक किया जाएगा।

फोर्स की प्रदेश उपाध्यक्ष आशा भाटी ने बताया कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़मोड़ कर प्रस्तुत किया गया है। जिससे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर फोर्स के पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और स्वच्छ भारत अभियान आदि के बारे में जानकारी दी। प्रेसवार्ता में जिला संयोजक सूरजभान सिंह, जिला सचिव मनोज सुथार, शहर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने भी उपस्थित हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement