Son Killed his mother with axe in Gonda UP, Arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 4:19 pm
Location
Advertisement

बेटे ने कुल्हाड़ी से मां को काट डाला, गिरफ्तार

khaskhabar.com : रविवार, 19 नवम्बर 2017 08:58 AM (IST)
बेटे ने कुल्हाड़ी से मां को काट डाला, गिरफ्तार
गोंडा (उप्र), 18 नवंबर। जनपद के इटियाथोक कोतवाली के नरोरा भरार्पुर गांव में एक कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से अपनी मां की हत्या कर दी और फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिमागी तौर पर कमजोर बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, इटियाथोक कोतवाली के नरोरा भर्रापुर निवासी रामकली (दिवंगत राममिलन की पत्नी) का छोटा बेटा भगवानदीन दिमागी रूप से कमजोर है। शुक्रवार देर शाम भगवानदीन ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर मां को मौत के घाट उतार दिया। घरवाले शनिवार तड़के एक धार्मिक कार्यक्रम से लौटे तो इसकी जानकारी हुई।

आरोपी भगवानदीन वहां से भाग गया। शनिवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर परिवार सहित आसपास के लोगों से जानकारी लेनी शुरू की। उसी समय भगवानदीन भी हाथ में कुल्हाड़ी लिए पहुंच गया। मौके पर मौजूद पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई।

कोतवाली प्रभारी डी.पी. सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी भगवानदीन को गिरफ्तार कर भाई रामराज की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement